लालमिर्च में नरमी

15-Feb-2024 07:16 PM

नई दिल्ली । आज भी लालमिर्च की कीमतों में गिरावट रही। उत्पादक केन्द्रों पर नए मालों की अच्छी आवक होने एवं निर्यातक तथा लोकल मांग घटने के कारण गुंटूर मंडी में तेजा का भाव 500 रुपए मंदे के साथ 20500 रुपए पर बोला गया जबकि आवक 120000 बोरी की रही।

खम्मम मंडी में भी तेजा का भाव 400 रुपए नरमी के साथ 21000 रुपए पर बोला जाने लगा है। आवक 55/60 हजार बोरी को रही। बढ़ती आवक एवं कमजोर मांग के कारण वारंगल एवं हैदराबाद मंडी में भी लालमिर्च के भाव मंदे के साथ बोले गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि निर्यात मांग बढ़ने की स्थिति में लालमिर्च के भाव बढ़ सकते हैं अन्यथा अभी तेजी की संभावना नहीं है।