लालमिर्च में गिरावट
14-Feb-2024 07:11 PM
नई दिल्ली । आज लालमिर्च की कीमतों में गिरावट रही। सूत्रों का कहना है कि निर्यातकों की लिवाली कमजोर पड़ जाने एवं मंडियों में नये मालों की आवक अच्छी होने के कारण गुंटूर मंडी में तेजा क्वालिटी का भाव 500 रुपए मंदे के साथ 21000 रुपए पर बोला जाने लगा है।
जबकि आवक 90 हजार बोरी की रही। खम्मम मंडी में भी तेजा का भाव 400 रुपए मंदे के साथ बोला गया। आवक 60/65 हजार बोरी की रही। हैदराबाद एवं वारंगल मंडी में भी लालमिर्च के भाव मंदे के साथ बोले गए।
सूत्रों का कहना है कि निर्यातकों की सीमित मांग रह जाने के कारण अभी कीमतों में ओर मंदा संभव है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष देश में लालमिर्च का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में अधिक माना जा रहा है। मगर प्रतिकूल मौसम के चलते क्वालिटी प्रभावित हुई है। जिस कारण से आगामी दिनों में अच्छी क्वालिटी के मालों की कमी रहेगी।
