जीरा कीमतों में सुधार
16-Feb-2024 07:02 PM
नई दिल्ली । आज जीरा की कीमतों में सुधार रहा। लेकिन व्यापारियों का कहना है कि यह सुधार अल्पकाल के लिए है। जल्द ही बाजार में गिरावट आएगी। क्योंकि आगामी दिनों में मंडियों में आवक का दबाव बनना शुरू हो जाएगा।
और पैदावार भी गत वर्ष की तुलना में अधिक है। ऊंझा मंडी में आज नए जीरे की आवक 10/11 हजार बोरी की रही जबकि गोंडल में 5000/6000 बोरी की रही। जाम जोधपुर में आवक 1700/1800 बोरी की रही।
वायदा के मजबूत समाचारों से हाजिर भाव 400/500 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोले गए लेकिन व्यापार कम रहा। वायदा में मार्च का जीरा 125 रुपए एवं अप्रैल का 200 रुपए तेजी के साथ बंद हुआ है।
उत्पादक केन्द्रों पर अधिक बिजाई एवं बिजाई के पश्चात मौसम फसल के अनुकूल बना रहने से इस वर्ष देश में जीरा उत्पादन 90/95 लाख बोरी होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं।
