घटेगा पोस्ता के भाव
01-Mar-2024 07:09 PM
नई दिल्ली । चालू सीजन के दौरान प्रमुख उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में पोस्ता का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में 20/25 प्रतिशत अधिक होने के कारण पोस्ता के दामों में तेजी की संभावना नहीं है।
चालू माह के दौरान उत्पादक केन्द्रों की मंडियों पर नए पोस्ता के दामों में गिरावट रहने की संभावना है। वर्तमान में प्रमुख मंडी नीमच में पोस्ता टिनोपाल का भाव 1140 रुपए एवं गुलाब का भाव 950 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है
जबकि कोलकाता में क्वालिटीनुसार भाव 1075/1175 रुपए बोला गया है। दिल्ली बाजार में भी टर्की पोस्ता का भाव 1100/1150 रुपए चल रहा है। लेकिन वर्तमान भावों पर मांग कम है लिवाल नए मालों की आवक बढ़ने का इंतजार कर रहा है।
