गेहूं की कीमतों में गिरावट रही
21-Dec-2023 08:43 PM
नई दिल्ली । सरकार द्वारा गेहूं वितरण किए जाने व फ्लोर मिलर्स / आटा चक्की लिवाली कमजोर बनी रहने से लॉरेंस रोड पर गेहूं की कीमतों में 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की। यूपी / राजस्थान मिल भाव 2500/2525 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।
डीएफएम रोलर फ्लोर मिल डिलीवरी गेहूं भाव 2590/2600 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। 30 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही। व डीएफएम रोलर फ्लोर मिल आटा, मैदा, सूजी की कीमतों में स्थिरता रही।
उत्तर प्रदेश की फ्लोर मिल / आटा चक्की मिलों में आटा, मैदा, सूजी की कीमतों में स्थिरता रही। पंजाब फ्लोर मिल / आटा चक्की मिलों में गेहूं मिल डिलीवरी में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई व आटा, मैदा, सूजी की कीमतों में 20/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली।
मध्य प्रदेश व राजस्थान फ्लोर मिलों व आटा चक्की मिलों में आटा, मैदा सूजी की कीमतों में स्थिरता देखी गई। गेहूं में अभी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
