गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
03-Apr-2026 08:37 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
गुरुवार को जारी एक्सपोर्ट सेल्स डेटा के अनुसार 26 मार्च को समाप्त सप्ताह में पुराने सीजन के लिए केवल 23,521 टन गेहूं की बिक्री हुई, जो इस मार्केटिंग वर्ष का सबसे निचला स्तर है। मेक्सिको में 56,200 टन की शुद्ध रद्दीकरण (नेट कैंसिलेशन) हुई, जबकि “अनजान गंतव्य” में 60,100 टन की शुद्ध कमी दर्ज हुई, जो संभवतः किसी अन्य गंतव्य को स्थानांतरित की गई।
नए सीजन (2026/27) के लिए 2,72,839 टन की बिक्री दर्ज हुई, जो इस मार्केटिंग वर्ष का उच्चतम स्तर है। मेक्सिको 1,72,200 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि दक्षिण कोरिया ने 65,000 टन की खरीद की।
Census के मासिक व्यापार आंकड़ों के अनुसार फरवरी में कुल 1.94 मिलियन टन गेहूं का निर्यात हुआ, जो इस महीने के लिए 6 वर्ष का उच्चतम स्तर है और जनवरी से 26.69% अधिक है।
