छोटी इलायची में व्यापार कम
14-Feb-2024 07:13 PM
नई दिल्ली । विगत कुछ समय से छोटी इलायची में व्यापार कम चल रहा। क्योंकि निर्यातकों के अलावा लोकल मांग भी कमजोर बनी हुई है। वर्तमान हालत को देखते हुए हाल-फिलहाल अधिक तेजी की संभावना भी नहीं है।
उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई कार्डमम प्लांटर्स एसो० संदमपारा नीलामी में 16593 किलो की आवक हुई माल कम आने के कारण 16593 किलो का व्यापार हुआ।
नीलामी में अधिकतम भाव 1860 रुपए एवं एवरेज भाव 1495 रुपए प्रति किलो बोल गए। दिल्ली बाजार में छोटी इलायची के भाव अपने पूर्व स्तर पर दबे रहे।
