छोटी इलायची में व्यापार कम

21-Dec-2023 07:57 PM

नई दिल्ली । आज छोटी इलायची में कारोबार कम रहा। सूत्रों का कहना है कि गत दिनों निर्यातकों की अच्छी मांग के कारण नीलामी केन्द्रों पर छोटी इलायची के भाव 50/75 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ बोले जाने लगे थे।

लेकिन वर्तमान में ऊंचे भावों पर लिवाल कम है इसके अलावा क्रिसमस एवं नव वर्ष के कारण भी मांग प्रभावित हो रही है। उत्पादक केन्द्रों पर आज हुई सुगंधागिरी स्पाइसेज प्रमोटर्स एंड ट्रेडर्स प्रा० लि० नीलामी में 72190 किलो की आवक हुई और 71161 किलो का व्यापार हुआ है।

नीलामी में अधिकतम भाव 2454 रुपए एवं एवरेज भाव 1652.14 रुपए बोले गए। एक सप्ताह पूर्व इसी नीलामी में एवरेज भाव 1662.52 रुपए एवं अधिकतम भाव 2374 रुपए बोले गए थे। जनवरी माह में ग्वाटेवाला की फसल शुरू हो जाने के पश्चात भारतीय इलायची का निर्यात प्रभावित होने की संभावना है।