बादाम आयात में गिरावट

12-Apr-2024 07:22 PM

नई दिल्ली । गत 3/4 माह से बादाम आयात में गिरावट आ रही है। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर- 2023 में बादाम का आयात 1216 कंटेनर का किया गया था जोकि जनवरी में 2024 में घटकर 1200 कंटेनर एवं फरवरी में 850 कंटेनर का रह गया।

मार्च माह के दौरान भी बादाम आयात के सौदे 747 कंटेनर के किए गए जबकि गत वर्ष मार्च 2023 में बादाम आयात 870 कंटेनर एवं मार्च 2022 में 750 कंटेनर बादाम का आयात हुआ था।

लगातार घटते आयात के कारण सूत्रों का मानना है कि बादामगिरी की वर्तमान कीमतों मंदे की संभावना नहीं है। आगामी दिनों में मांग सुधरने पर कीमतों में तेजी आने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

लेकिन अधिक तेजी संभव नहीं है क्योंकि तापमान में हो रही वृद्धि के कारण खपत में अधिक वृद्धि नहीं होगी। वर्तमान में दिल्ली बाजार में बदामगिरी अमेरिकन का भाव 610/630 रुपए प्रति किलो बोला जा रहा है।