Home News
19-Nov-2026 04:20 PM
पुणे। महाराष्ट्र के प्लांटों द्वारा 2026-27 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर-सितम्बर) के दौरान 18 नवम्बर 2026 तक 250.25 लाख टन गन्ना की क्रशिंग करके 218.52 लाख क्विंटल (21.85 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया।
पिछले साल की समान अवधि के दौरान राज्य की मिलों द्वारा महज 131.34 लाख टन गन्ना की क्रशिंग करके 94.56 लाख क्विंटल (करीब 9.46 लाख टन) चीनी का निर्यात किया गया था।
गन्ना (चीनी) आयुक्त कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार चालू सीजन में महाराष्ट्र की 178 चीनी मिलें क्रियाशील हो चुकी हैं जिसमें सहकारी क्षेत्र की 87 एवं प्राइवेट क्षेत्र की 91 इकाइयां शामिल हैं। पिछले साल भी इस समय तक 178 मिलें चालू हुई थीं जिसमें सहकारी क्षेत्र की 88 एवं निजी क्षेत्र की 90 इकाइयां शामिल थी।
गत वर्ष की तुलना में इस बार गन्ना की क्रशिंग में करीब 91 प्रतिशत तथा चीनी के उत्पादन में 131 प्रतिशत की वृद्धि हुई। गत वर्ष की तुलना में इस बार गन्ना से चीनी की औसत रिकवरी दर भी 7.2 प्रतिशत से बढ़कर 8.73 प्रतिशत पर पहुंच गई जिससे चीनी का उत्पादन बेहतर हो गया।