ब्लैक सी देशों में दलहनों का उत्पादन सीजन 2025/26

16-Oct-2025 12:39 PM

ब्लैक सी देशों में दलहनों का उत्पादन सीजन 2025/26
रूस
★ रूस में इस साल 68 लाख टन दलहनों का उत्पादन पहुंचने का अनुमान। जो 2023 के 59 लाख रिकॉर्ड से अधिक होगा।
★ काबुली चना उत्पादन लगभग 7 लाख टन पहुंच सकता है। गुणवत्ता अच्छी।
★ मटर उत्पादन लगभग 47–52 लाख टन जो मुख्यतः पीली मटर है। गुणवत्ता मौसम के बावजूद अच्छी।
★ मसूर उत्पादन लगभग 6 लाख टन रहें की उम्मीद जो मुख्यतः हरी मसूर होती यही। मौसम की वजह से कुछ नुकसान।
~~~~~~~~
कज़ाकस्तान
★ सभी दलहनों के उत्पादन में वृद्धि।
★ मसूर उत्पादन 2.60 लाख टन में सिमटा। मौसम (सूखा और बारिश) और रोगों के कारण उत्पादन कमज़ोर।
★ मटर का सकल उत्पादन 1.55 लाख रह सकता है। 
★ वैश्विक बाजार अनुकूल नहीं; भारत में तुअर की कीमतें कम, अधिशेष स्टॉक मौजूद।
~~~~~~
यूक्रेन
★ उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी, 2025 में मटर का रिकॉर्ड उत्पादन 6.10 लाख टन पहुंच सकता है ।
★ चीन बाजार खुलने से निर्यात बढ़ने की संभावना।
~~~~~~~
★ कुल मिलाकर केवल ब्लैक सी देश ही नहीं अन्य देशों जैसे की कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, म्यांमार, अफ्रीका, ब्राज़ील में भी मसूर, मटर, चना, उड़द का उत्पादन बढ़ रहा है और भारत में घट रहा है।