अच्छी बारिश और बिजाई से कनाडा में मटर के भाव स्थिर

24-May-2024 04:05 PM

रेगिना । कनाडा के सबसे प्रमुख कृषि उत्पादक प्रान्त सस्कैचवान में पिछले सप्ताह हुई बारिश से कुछ क्षेत्रों में मटर के बिजाई गति तेज हुई है। वहां कुछ अन्य इलाकों में बिजाई में बाधा भी पड़ रही है।

कुल मिलाकर मटर की बिजाई के स्थिति काफी हद तक अनुकूल बनी हुई है, जिससे खासकर हरी मटर की अगली नई फसल के दाम पर दवाब बढ़ गया है और वह घटकर 13.5 -14 डॉलर प्रति बुशैल चल रहा है।

इसी तरह पीली मटर के हाजिर माल का दाम 14-15 डॉलर प्रति बुशैल तथा इसकी अगली नई फसल का अनुबंध मूल्य 11 डॉलर प्रति बुशैल बताया जा रहा है।

जहां तक मापके मटर का सावल है तो इसका भाव मौजूदा स्टॉक के लिए 25-26 डॉलर प्रति बुशैल तथा आगामी नई फसल के लिए 20-21 डॉलर प्रति बुशैल बताया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों एवं वर्गों के लिए अन्य का अलग-अलग दाम चल रहे हैं। 

कनाडा में पिछले साल के मुकाबले चालू वर्ष के दौरान मटर का बिजाई क्षेत्र 2% बढ़कर 12.60 लाख हेक्टेयर पर पहुंचने का अनुमान कृषि मंत्रालय ने लगाया है।

सस्कैचवान और अल्बर्टा इसके दो शीर्ष उत्पादक प्रान्त हैं। मंत्रालय में 2024-25 सीजन के दौरान कनाडा में मटर का कुल उत्पादन 15% बढ़कर 30 लाख टन पर पहुंचने की संभावनाएं व्यक्त की है जिससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार कनाडा में मौसम की स्थिति काफी हद तक अनुकूल रहेगी और मटर की औसत  उपज दर में अच्छी बढ़ोत्तरी होगी।

कनाडा पहले मटर के सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश बना हुआ था मगर अब रूस इससे आगे निकल गया है। भारत में इन दोनों देशों से पीली मटर का विशाल आयात हो रहा है

और यह कम से कम अक्टूबर 2024 तक चलता रहेगा क्योंकि सरकार में इसका शुल्क मुक्त आयात के अनुमति दे रखी है। कनाडा में मटर के नई फसल अगस्त-सितंबर में तैयार हो कर मंडियों में पहुंचने लगेगी।