2026 सीजन में भारत की चीनी उत्पादन में 15% बढ़ोतरी संभावित- क्रिसिल रेटिंग्स
27-Jun-2025 01:02 PM

2026 सीजन में भारत की चीनी उत्पादन में 15% बढ़ोतरी संभावित- क्रिसिल रेटिंग्स
★ 2026 के चीनी सीजन (अक्टूबर से शुरू) में भारत का सकल चीनी उत्पादन लगभग 15% बढ़कर 350 लाख टन होने का अनुमान।
★ महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे प्रमुख राज्यों में गन्ने की बुवाई और उपज में सुधार अनुकूल मानसून के कारण होगा।
★ इस बढ़ोतरी से घरेलू आपूर्ति में सुधार, एथनॉल में डायवर्जन और उचित नीतिगत समर्थन मिलने पर निर्यात फिर से शुरू हो सकता है।
★ 2025 में चीनी मिलों की परिचालन मार्जिन करीब 200 बेसिस प्वाइंट गिरकर 8.7–9% रह गई थी। इसके पीछे गन्ने की ऊँची लागत, एथनॉल की कीमतों में ठहराव और कमज़ोर निर्यात प्रमुख कारण रहे।
★ 2026 में उच्च उत्पादन और एथनॉल में अधिक डायवर्जन के चलते परिचालन मार्जिन 9–9.5% तक सुधरने की संभावना।
★ गत दो वर्षों में गन्ने का FRP 11% बढ़ा है, लेकिन एथनॉल की खरीद कीमतें स्थिर रही हैं, जिससे मिलों का मुनाफा प्रभावित हुआ है।
★ 2026 सीजन में एथनॉल हेतु डायवर्जन बढ़कर 40 लाख टन हो सकता है, जो 2025 में 35 लाख था।
★ सरकार का 20% ब्लेंडिंग लक्ष्य, जो अब तक औसतन 19% ही रहा है, इस बढ़त को बल देगा।
★ घरेलू चीनी मूल्य वर्तमान में ₹35-38 प्रति किलोग्राम पर स्थिर हैं, और अधिक उत्पादन के कारण ये सीमित दायरे में ही रहेंगे।
★ 2025 में चीनी निर्यात सिर्फ 10 लाख टन रहा, लेकिन 2026 में उच्च उत्पादन और पर्याप्त स्टॉक की स्थिति में इसी स्तर पर जारी रह सकता है।