Home News

किसानों से प्राकृतिक खेती पर ध्यान देने एवं रसायनों का उपयोग घटाने का आग्रह

13-Nov-2026 01:14 PM

किसानों से प्राकृतिक खेती पर ध्यान देने एवं रसायनों का उपयोग घटाने का आग्रह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने देश भर के किसानों से प्राकृतिक खेती पर अधिक से अधिक ध्यान देने तथा रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशी रसायनों का उपयोग घटाने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली में आयोजित कृषि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने किसानों से केवल धान, गेहूं एवं गन्ना की खेती पर निर्भर नहीं रहने की अपील करते हुए कहा कि अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर ज्यादा जोर दिया जाना चाहिए। इसमें दलहन, तिलहन एवं मोटा अनाज मुख्य रूप से शामिल है। इन फसलों की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी प्राप्त होगी और उसकी खुशहाली बढ़ेगी। 

प्रधानमंत्री का कहना था कि हानिकारक रसायनों का प्रयोग बंद होना चाहिए और प्राकृतिक खेती अपनाई   जानी चाहिए ताकि मिटटी की उर्वरता बरकरार रह सके। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के उद्यमियों को सभी कृषि मशीनरी में सोलर पावर (सौर ऊर्जा) का इस्तेमाल शुरू करने का सुझाव दिया। 

प्रधानमंत्री के अनुसार भारत से कृषि उत्पादों के निर्यात में अच्छी बढ़ोत्तरी हो रही है लेकिन इसकी रफ्तार को और भी बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। केन्द्र सरकार किसानों को रासायनिक खाद पर भारी-भरकम सब्सिडी दे रही है और आगे भी इसका सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय कृषि क्षेत्र का हाल के वर्षों में काफी विकास-विस्तार हुआ है और इसकी निरंतरता को बरकरार रखा जाएगा। देश में उन कृषि उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने की सख्त जरूरत है जिसका विदेशों से भारी आयात करना पड़ता है।