Home News

कच्ची चीनी के आयात परमिट हेतु पुनः आवेदन आमंत्रित

19-Nov-2026 10:54 AM

कच्ची चीनी के आयात परमिट हेतु पुनः आवेदन आमंत्रित

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा शून्य शुल्क पर 10 लाख टन कच्ची चीनी (रॉ शुगर) के आयात की जो अनुमति दी गई थी उसमें से 2.15 लाख टन का कोटा अभी बचा हुआ है। इस चीनी के आयात का परमिट हासिल करने हेतु आयातकों से 27 नवम्बर 2026 तक आवेदन जमा करने के लिए कहा गया है ताकि चालू कैलेंडर वर्ष के अंत तक इसका आयात पूरा हो सके।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा इस आशय की एक सार्वजनिक सूचना (पब्लिक नोटिस) जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि टैरिफ रेट कोटा (टीआरक्यू) प्रणाली के तहत सरकार ने  20 अगस्त 2026 को 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात की स्वीकृति प्रदान की थी। इसमें से 8.12 लाख टन के आयात का परमिट भी जारी किया गया था

लेकिन बाद में आयातकों ने 27,494 टन का कोटा सरकार को वापस लौटा दिया। सरकार ने चीनी आयात की समय सीमा को 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ा दिया है। इसे देखते हुए आयातकों से पुनः 2.15 लाख टन चीनी के आयात का परमिट प्राप्त करने हेतु 27 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

Latest News