Home News

आवक कमजोर और मजबूत लिवाली से सरसों में तेजी जारी

18-Nov-2026 05:27 PM

आवक कमजोर और मजबूत लिवाली से सरसों में तेजी जारी

सरसों बाजार में कमजोर आवक और मजबूत लिवाली के चलते तेजी का रुख लगातार बना हुआ है। देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के भाव में अच्छी मजबूती देखने को मिली।

दिल्ली के लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई, जिसके बाद भाव बढ़कर 9,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

राजस्थान की जयपुर मंडी में सरसों 175 रुपये मजबूत होकर 10,100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। वहीं भरतपुर मंडी में 229 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई और भाव बढ़कर 9,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

उत्तर प्रदेश के सलोनी प्लांटों की खरीद में भी मजबूती देखने को मिली। शमसाबाद, दिग्नेर, मुरैना, कोटा और अलवर प्लांटों में सरसों के भाव 11,111 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में सरसों के भाव 100 रुपये की तेजी के साथ बढ़कर 10,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। 

मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में भी 100 रुपये प्रति क्विंटल की मजबूती आई और भाव बढ़कर 9,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।