अक्टूबर में बादाम आयात गत वर्ष से कम

14-Nov-2025 07:17 PM

नई दिल्ली। हालांकि सितम्बर माह की तुलना में अक्टूबर में बादाम का आयात बढ़ा है लेकिन विगत वर्षों में अक्टूबर के दौरान बादाम का आयात सबसे कम रहा है।

उल्लेखनीय है कि सितम्बर माह के दौरान बादाम का आयात 882 कंटेनर का किया गया जबकि अक्टूबर में आयात 897 कंटेनर का किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर- 2025 में बादाम का आयात विगत पांच वर्षों में सबसे कम रहा है। एक अनुमान के अनुसार अक्टूबर-2021 में बादाम आयात 910 कंटेनर एवं अक्टूबर- 2022 में 1028 कंटेनर का आयात व्यापार हुआ था।

अक्टूबर- 2025 में सर्वाधिक आयात 1523 कंटेनर का हुआ था। अक्टूबर- 2024 में आयात 931 कंटेनर का किया गया।