अगर ईरान Strait of Hormuz को बंद करता है तो भारतीय अर्थव्यस्था पर कितना असर पड़ेगा?

14-Jun-2025 11:23 AM

अगर ईरान Strait of Hormuz को बंद करता है तो भारतीय अर्थव्यस्था पर कितना असर पड़ेगा?
★ शुक्रवार यानी 13 जून की सुबह इजरायल ने ईरान पर अटैक किया।
★ भारत अपनी तेल की ज़रूरत का 85% आयात करता है। अगर क्रूड $75 के ऊपर टिकता है, तो इंपोर्ट खर्च बढ़ेगा और इससे fiscal deficit पर दबाव आ सकता है। 
★ अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी का असर 15-20 दिन में घरेलू कीमतों पर दिख सकता है।
★ पेट्रोल-डीज़ल में 1-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी संभव। तेल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट, खाद्य और कमोडिटी कीमतों पर असर पड़ सकता है। ये खुदरा महंगाई को ऊपर खींच सकता है, जिससे RBI पर ब्याज दर बढ़ाने का दबाव आ सकता है.
★ तेल की कीमतें बढ़ने से IT, ऑटो, एविएशन, पेंट्स, FMCG कंपनियों पर लागत का दबाव आएगा। शुक्रवार को इन सेक्टर्स के शेयरों में भारी गिरावट थी।
★ तनाव बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल दिखा। सोना घरेलू बाजार में 1 लाख के पार पहुंचा।
★ अगर मीडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता है तो क्रूड की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल हो सकती है।